World Book Day

विश्व पुस्तक' दिवस के अवसर पर अंतस और पथगामिनी फाउंडेशन ने बच्चों को बांटी स्टेशनरी

विश्व पुस्तक दिवस के उपलक्ष्य में ‘अंतस सेवा फाउंडेशन’ और जस्टर द्वारा संचालित ‘पथगामिनी साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक समूह’ के साझा प्रयास से गाजियाबाद के डासना गेट स्थित कंपोजिट विद्यालय में स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

शिक्षा की ओर एक मजबूत कदम

23 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के उस वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना था, जिन्हें वास्तव में सहयोग की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, “कलम की ताकत समाज को बदलने की क्षमता रखती है। इन बच्चों को स्टेशनरी उपलब्ध कराना महज एक सहायता नहीं, बल्कि उनके हाथों में उज्ज्वल भविष्य की चाबी सौंपने जैसा है।”

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष अतिथियों का रहा योगदान

इस कार्य को सफल बनाने में संस्था की ओर से स्मिता श्रीवास्तव, मंजुला श्रीवास्तव, भावना सहाय, मीनाक्षी जी, अंबिका जायसवाल, नाजिम अली, आभा सिंह, राजेश राज और शोभित का विशेष योगदान रहा। सभी सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

लगातार जारी है ‘अंतस उड़ान’

संस्था का यह सेवा अभियान केवल गाजियाबाद तक सीमित नहीं है। इससे पूर्व 13 अप्रैल को भी नोएडा स्थित काशीराम सोसाइटी में जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई थी। ‘अंतस उड़ान’ के नाम से चल रहा यह प्रयास समाज के हर उस बच्चे तक पहुँचने का संकल्प है, जिसकी राह में आर्थिक अभाव बाधा बन रहे हैं।

30 अप्रैल को हुआ तीसरा आयोजन

संस्था ने जानकारी दी कि सेवा का यह कारवां रुकने वाला नहीं है। 30 अप्रैल को नोएडा में एक बार फिर अंतस सेवा फाउंडेशन द्वारा स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।